Budh Gochar 2023: 27 फरवरी को कुंभ में गोचर करेंगे बुध, बनेगा बुधादित्य योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Gochar 2023: 27 फरवरी को कुंभ में गोचर करेंगे बुध, बनेगा बुधादित्य योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुध को ग्रहों के राजकुमार की संज्ञा दी गई है। बुध का राशि परिवर्तन 27 फरवरी सोमवार को होने वाला है। इस दिन शाम 04 बजकर 55 मिनट पर बुध मकर राशि से निकलकर कुंभ में गोचर करेंगे।

वहीं ग्रहों के राजा सूर्य 13 फरवरी सोमवार को कुंभ में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इस योग को बेहद शुभ माना जाता है और इसे राजयोग की संज्ञा दी जाती है। बुधादित्य योग के प्रभाव से मेष, वृषभ, मिथुन कर्क और तुला राशि वाले मालामाल होगे। इन्हें बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलेगा। साथ ही आय के नए स्रोत खुलेंगे।

मेष राशि

मेश राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग बेहद मंगलकारी माना जा रहा है। बुधादित्य योग के प्रभाव से इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। बिजनेस में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अपने वाणी पर संयम रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुधादित्य योग लाभकारी होने जा रहा है। इस राशि के जातकों को बुधादित्य योग के प्रभाव से आपके सभी काम समय के साथ पूरे हो जाएंगे। कार्यस्थल पर आपकी तारीफ होगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। धन वृद्धि होने की संभावना है।

मिथुन राशि

बुधादित्य योग के प्रभाव से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवन में नई आशा का संचार होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए अवसर हासिल होंगे और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी बुधादित्य योग शुभ फलदायी माना जा रहा है। समय अच्छा रहेगा। निवेश में फायदा होने के योग हैं। कारोबार बढ़ेगा। खोजबीन या शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को बुधादित्य योग के प्रभाव से उच्च शिक्षा और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे।



डिसक्लेमर – ‘इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।’

By नईदुनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Women’s T20 WC: ‘इससे ज्यादा दुर्भाग्यशाली…’ सेमीफाइनल में हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत ने दिया बड़ा बयान
Next post होली पर दाल पीसने का झंझट छोड़ फटाफट बनाएं सूजी के दही भल्ले, सब पूछने लगेंगे रेसिपी