23 March 2023: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल

आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के द्वितीया तिथि है और दिन गुरुवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है, इसके लिए आइए जानते हैं आपका राशिफल…जानें आज का राशिफल

 

मेष: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति के मामले में मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप किसी कार्य को लेकर कहीं दूर जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।

 

वृषभ यानी वृष राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको करियर के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आज आपको दोस्तों की ओर से घूमने का ऑफर मिल सकता है। अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान बनाए रखें। सेहत का भी ख्याल रखें।

 

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी तबीयत में सुधार आ सकता है। आज आपके जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। आज आपका दिन संघर्ष पूर्ण रहने वाला है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आपको परिवार की ओर से सहयोग मिल सकता है।

 

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके यहां वैवाहिक कार्यक्रम की बात हो सकती है। नौकरी कर रहे जातक के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आय के क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। सेहत रोज की भांति अच्छी रहने वाली है।

 

सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको परिवार की ओर से कोई महंगा तोहफा मिल सकता है। आज आपके दोस्त आपसे कुछ पैसे उधार मांग सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

 

कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन ठीक रहने वाला है। आज सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आज आपके ऑफिस में कार्यों को लेकर सराहना मिल सकती है। आज प्रेमी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

 

तुला: तुला राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी कर रहे जातक के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

 

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में काफी उन्नति देखने को मिल सकती है। आज आपको घरवालों की ओर से कोई अच्छा उपहार मिल सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आपकी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। ध्यान रखें।

 

धनु: धनु राशि वाले जातकों लिए गुरुवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। साथियों का भरपूर सहयोग मिल सकता है। आप कहीं घूमने के लिए दोस्तों के साथ बाहर जा सकते हैं। आज आपको करियर के क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

 

मकर: मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको ऑफिस के काम से शहर से दूर जाना पड़ सकता है। आपके दोस्त कार्य में भरपूर सहयोग दे सकते हैं। अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें, वरना सेहत बिगड़ सकती है।

 

कुंभ: कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको प्रेमिका की ओर से महंगे गिफ्ट मिल सकते हैं। आज आप लॉग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आ सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

 

मीन: मीन राशि के जातकों की बात करें तो आज आप अपने जीवन के बारे में सोच सकते हैं। दूसरों से ज्यादा अपने आप पर ध्यान देने की जरूरत है। आज सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। अपने आप को ज्यादा समय दें फायदेमंद रहेगा।

 

 

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Gwnn इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अरविन्द पुत्र कृष्ण लाल उम्र 34 वर्ष और रोहित कुमार पुत्र सोहन सिंह उम्र 28 वर्ष दोनों के कब्जे से 2.11 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद की गई है, दोनों निवासी गांव बथरा पीओ शाहधर तहसील रामपुर जिला. शिमला।
Next post जितेंद्र सांजटा को दी औऱ जिम्मेदारी,देखेंगे DC हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार