राशिफल 1 अगस्त 2023: सावन पूर्णिमा पर इन 5 राशियों पर बरसेगी भोले बाबा की कृपा, धन की नहीं होगी कमी

Read Time:7 Minute, 38 Second

अगस्त की पहली तारीख को श्रावण पूर्णिमा (Sawan Purnima 2023) पर्व मनाया जाएगा। ये त्योहार भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए खास माना जाता है।इस दिन भक्तजन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन आज के राशिफल अनुसार अगस्त का पहला दिन 5 राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इन राशि वालों को करियर में शानदार सफलता मिलेगी। भोलेनाथ इन लोगों पर मेहरबान रहेंगे। जानिए सभी 12 राशियों का 1 अगस्त 2023 का राशिफल।

12 Zodiac Sign 1 August 2023 Today’s Horoscope In Hindi

मेष

आज संघर्ष के बाद सफलता का दिवस है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। युवा लव लाइफ में छोटे मोटे संशय से बचें। आपको ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। वर्क इम्पार्टेंट है। शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

वृष

आज का दिन बिजनेस में नव सफलताओं से भरे रहने का है। मानसिक अवसाद से बचें। ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें।

मिथुन

कोई पुराना मित्र पधारने वाला है। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। चांदी का चन्द्रमा मन्दिर में दान करें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे।

कर्क

मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है। श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्त का पाठ करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। श्री विष्णु मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

सिंह

आप जॉब में कुछ अपने विशेष कार्य से सबको प्रसन्न रखेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। शिव उपासना करते रहें।

कन्या

आज का दिवस सफल व मंगलमय है। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री विष्णु उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।

तुला

धन के अनायास व्यय से परेशान रहेंगे। लव लाइफ डिस्टर्ब रहेगी। लव लाइफ को ठीक करने के लिए श्री कृष्ण उपासना करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। घर के मन्दिर में सुगन्धित धूप जलाएं।

वृश्चिक

घर परिवार में सब अच्छा रहेगा। परिवार संग पूजा पाठ व धार्मिक आयोजन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

धनु

सफलता से मन खुश रहेगा। भगवान विष्णु जी को पीला पुष्प अर्पित करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे।

मकर

घर परिवार का वातावरण भक्तिमय होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। श्री विष्णु उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री विष्णु जी को पीला फूल अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुम्भ

आप किसी उच्चाधिकारी के बिहैव से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। केयरलेस एक्टिविटीज प्रॉब्लम दे सकते हैं। उड़द का दान करें। लव लाइफ डिस्टर्ब रह सकती है। श्री कृष्ण मंदिर जाएं।

मीन

लव लाइफ अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बहुत दिनों से आप लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में थे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। नित्य दैनिक पूजा करके ही घर के बाहर निकलें€। सफलता के लिए संतो व बड़ों का आशीर्वाद लेते रहें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़क बहाली को दी जाएगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
Next post प्रत्येक गांव को सड़क और परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना विशेष प्राथमिकता- नीरज नैय्यर
error: Content is protected !!